[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

दिल्ली धमाका: गृहमंत्री अमित शाह ने फिर बुलाई हाई लेवल मीटिंग, बोले— दोषियों को मिलेगी पूरी सजा, जांच एनआईए को सौंपी गई

gmedianews24.com/नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार ब्लास्ट के बाद अब केंद्र सरकार ने मामले की जांच को लेकर मोर्चा संभाल लिया है। गृहमंत्री अमित शाह ने धमाके के बाद लगातार दूसरी बार उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की है। इस बैठक में वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों और जांच एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

अमित शाह ने एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा— “दिल्ली कार धमाके को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मैंने निर्देश दिया है कि इस घटना के सभी दोषियों का जल्द पता लगाया जाए। इस धमाके में जो भी शामिल है, वह हमारी एजेंसियों से पूरी सजा पाएगा।”

 एनआईए को सौंपी गई जांच, आतंकवादी कनेक्शन की आशंका

गृह मंत्रालय ने इस धमाके की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी है। यह इस बात का संकेत है कि सरकार इस धमाके को आतंकी घटना के रूप में देख रही है, क्योंकि एनआईए केवल आतंकवाद से जुड़े मामलों की जांच करती है।

अधिकारियों के अनुसार, जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि धमाके में किस तरह के विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था और इसमें शामिल नेटवर्क किन इलाकों तक फैला है।

Related Articles

Back to top button