[metaslider id="31163"]
Featuredvastu

बुरी नजर से छुटकारा पाने के आसान वास्तु उपाय, घर में बढ़ेगी पॉजिटिव एनर्जी और खुशहाली

gmedianews24.com/नई दिल्ली। माना जाता है कि जब किसी व्यक्ति या घर पर बुरी नजर लगती है, तो इसका असर जीवन के हर क्षेत्र पर पड़ता है। इससे व्यक्ति को सिरदर्द, चिड़चिड़ापन, थकान, नींद न आना जैसी शारीरिक और मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। इतना ही नहीं, इसका असर व्यवसाय और व्यक्तिगत जीवन पर भी देखा जा सकता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र में बताए गए कुछ सरल उपायों से इस नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा पाया जा सकता है।

इस तरह करें नजर दूर करने का उपाय
घर में लगी बुरी नजर को हटाने के लिए शाम के समय लौंग, कपूर, ऊपला, पीली सरसों और तेजपत्ता मिलाकर जलाएं। इसके बाद इस धूप को घर के हर कोने में दिखाएं। लगातार कुछ दिनों तक ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और घर में शांति व खुशहाली का माहौल बना रहता है। साथ ही परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सौहार्द भी बढ़ता है।

घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के उपाय
अगर घर में नेगेटिव एनर्जी का असर महसूस हो रहा है, तो रोजाना घर में कपूर जलाना शुभ माना जाता है। इसके अलावा पानी में थोड़ा नमक या फिटकरी मिलाकर पोछा लगाने से भी घर की नकारात्मकता खत्म होती है। ये उपाय वातावरण को शुद्ध बनाते हैं और मानसिक शांति प्रदान करते हैं।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

  • घर में फर्नीचर को व्यवस्थित तरीके से रखें और अनावश्यक वस्तुएं जमा न करें।

  • सुबह के समय खिड़कियां खोलें, ताकि ताजी हवा और सूरज की रोशनी अंदर आ सके।

  • घर को साफ-सुथरा और सुव्यवस्थित रखना सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है।

Related Articles

Back to top button