
gmedianews24.com/दुर्ग। जिले के शंकर नगर इलाके में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मोहन नगर थाना पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों का इलाके में जुलूस निकालकर सख्त संदेश दिया।
जानकारी के अनुसार, 9 नवंबर की रात करीब 10:30 बजे शंकर नगर निवासी योगेश विश्वकर्मा पर तीन युवकों — तुषार, चंदन और तिलक — ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल योगेश को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल दुर्ग लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या पुरानी रंजिश और विवादित टिप्पणी के चलते की गई। बताया जा रहा है कि आरोपी तुषार की पत्नी पर योगेश ने टिप्पणी की थी, जिससे गुस्से में आकर आरोपियों ने उसकी हत्या की साजिश रची। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू भी जब्त कर लिया है।
गिरफ्तारी के बाद मोहन नगर पुलिस ने आरोपियों का शंकर नगर क्षेत्र में जुलूस निकाला। इस दौरान अपराधियों से नारे लगवाए गए —
“क्राइम करना पाप है, पुलिस हमारा बाप है।”
जुलूस के दौरान पुलिसकर्मी आरोपियों को समझाते और अनुशासन का संदेश देते भी नजर आए।





