[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

महासमुंद में बड़ी कार्रवाई: एएनटीएफ और बसना पुलिस ने 60 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

gmedianews24.com/महासमुंद। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और थाना बसना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध मादक पदार्थ की बड़ी खेप पकड़ी गई है। पुलिस ने ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाए जा रहे 60 किलो गांजे के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत 12 लाख रुपए बताई जा रही है, जबकि परिवहन में प्रयुक्त आयशर ट्रक और दो मोबाइल फोन सहित कुल जब्ती की कीमत करीब 22 लाख 10 हजार रुपए आंकी गई है।

जानकारी के अनुसार, 10 नवंबर को बसना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से अवैध गांजे की बड़ी खेप आयशर ट्रक में पदमपुर होते हुए महासमुंद मार्ग से उत्तर प्रदेश भेजी जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने जिले की सीमाओं पर नाकाबंदी कर दी।

इस दौरान पलसापाली बैरियर पर ओडिशा नंबर के एक संदिग्ध आयशर ट्रक (UP 72 BT 3907) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में ट्रक से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

Related Articles

Back to top button