gmedianews24.com/अंबिकापुर। जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे ने घरेलू विवाद के चलते अपने ही पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला गुतुरमा गांव का है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक का अपने पिता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में युवक ने डंडे से हमला कर पिता की जान ले ली।
वारदात के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। फरारी के दौरान उसे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी को टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।





