[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

कोरबा में खदान क्षेत्र में दर्दनाक हादसा: निजी कंपनी कर्मचारी की मौत, तेज रफ्तार वाहन ने कुचला

gmedianews24.com/कोरबा। जिले के दीपका एसईसीएल खदान क्षेत्र में रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे में निजी कंपनी के कर्मचारी की मौत हो गई। यह हादसा न्यू सीएचपी स्थित PQR-1 ड्राइव हाउस के सामने हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान बुड़गहन (बलौदा) निवासी निलेश पटेल (25 वर्ष) के रूप में हुई है, जो खदान क्षेत्र में कार्यरत एक निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी में लोडर सहायक के पद पर काम करता था। रविवार रात ड्यूटी समाप्त कर घर लौटते समय उसकी बाइक को एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक समेत निलेश वाहन के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद खदान परिसर में अफरातफरी मच गई।

सूचना पर दीपका पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने खदान क्षेत्र में रात के समय भारी वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगाने और सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button