[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

लाल किले के पास धमाके से दिल्ली दहली, गृह मंत्री अमित शाह ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग

gmedianews24.com/नई दिल्ली। बीती रात लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके (Delhi Blast) ने राजधानी दिल्ली को दहला दिया है। इस घटना के बाद केंद्र सरकार हरकत में आ गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने धमाके की गंभीरता को देखते हुए आज सुबह 11 बजे एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई है।

बैठक में होंगे शीर्ष अधिकारी शामिल

सूत्रों के अनुसार, इस अहम बैठक में केंद्रीय गृह सचिव, आईबी निदेशक, दिल्ली पुलिस कमिश्नर, एनआईए के डीजी समेत कई केंद्रीय एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता खुद गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। वहीं, जम्मू-कश्मीर के डीजीपी वर्चुअल माध्यम से इस बैठक में हिस्सा लेंगे।

आतंकी साजिश का शक

लाल किले के पास हुए इस धमाके के पीछे आतंकी साजिश होने का अंदेशा जताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच के बाद दिल्ली पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम – UAPA के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जांच में जुटीं एजेंसियां

धमाके के तुरंत बाद एनआईए, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंचीं। विस्फोट स्थल से सैंपल लेकर जांच जारी है। सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि धमाके में किस प्रकार के विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था।

राजधानी में सुरक्षा बढ़ाई गई

धमाके के बाद दिल्ली के सभी प्रमुख इलाकों—लाल किला, चांदनी चौक, इंडिया गेट और एयरपोर्ट—पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने संदिग्ध वाहनों और लोगों की तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

Related Articles

Back to top button