
gmedianews24.com/नई दिल्ली। दिल्ली के लालकिला मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार शाम हुए भीषण विस्फोट के बाद राजधानी में सनसनी फैल गई है। इस धमाके में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हैं। पुलिस और खुफिया एजेंसियां घटना की हर एंगल से जांच कर रही हैं। आज एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम भी मौके से साक्ष्य जुटाएगी।
कैसे हुआ विस्फोट?
सोमवार शाम करीब 6:52 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर हरियाणा नंबर प्लेट (HR26 CE 7674) वाली हुंडई i20 कार में अचानक तेज धमाका हुआ। विस्फोट इतना भीषण था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। मौके पर 9 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
तीन राज्यों से संदिग्धों की गिरफ्तारी
विस्फोट के बाद पुलिस ने देशभर में अलर्ट जारी कर दिया है। इस बीच तीन अलग-अलग राज्यों से संदिग्ध गिरफ्तारियां हुई हैं, जिनका इस धमाके से संभावित संबंध बताया जा रहा है—
-
गुजरात में एक डॉक्टर को तीन पिस्तौल और जैविक हथियार राइसिन बनाने के संसाधनों के साथ गिरफ्तार किया गया।
-
हरियाणा में जम्मू-कश्मीर के एक व्यक्ति को 2,900 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ और दो असॉल्ट राइफलों के साथ पकड़ा गया।
-
उत्तर प्रदेश में एक युवक को पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की तारीफ में पोस्टर लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।





