
gmedianews24.com/नई दिल्ली। सोमवार शाम 6:52 बजे लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास एक चलती कार में जोरदार धमाका हो गया। इस भीषण विस्फोट में 2 महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत नाजुक बताई जा रही है।
ब्लास्ट से पहले का CCTV फुटेज सामने आया
पुलिस को मौके से कुछ अहम सुराग मिले हैं। ब्लास्ट से ठीक पहले का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें एक सफेद i-20 कार पार्किंग से निकलती हुई दिखाई दे रही है। माना जा रहा है कि इस कार में आतंकी डॉ. मोहम्मद उमर मौजूद हो सकता है।
आतंकी कनेक्शन की आशंका
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के मुताबिक, उमर फरीदाबाद मॉड्यूल का हिस्सा हो सकता है। पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर पुलिस और हरियाणा ATS की संयुक्त कार्रवाई में फरीदाबाद से लखनऊ तक फैले नेटवर्क से 2900 किलो विस्फोटक (संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट) बरामद किया गया था।
इस नेटवर्क से जुड़े होने के शक में डॉ. मुजम्मिल शकील (फरीदाबाद) और महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद (लखनऊ) को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अब दिल्ली पुलिस इन दोनों से पूछताछ के आधार पर मोहम्मद उमर के ठिकानों की तलाश कर रही है।





