[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

जशपुर में पत्नी ने की पति की हत्या, लाश को ट्रॉली बैग में छिपाया, मुंबई भागी आरोपी

Gmedianews24.com/जशपुर। जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां मुंबई से लौटी महिला ने अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को कंबल में लपेटकर ट्रॉली बैग में डाल दिया और घर में ही छिपा दिया।

मृतक की पहचान संतोष भगत (43), निवासी भिंजपुर गांव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पत्नी ने घटना के बाद अपनी बेटी को फोन कर बताया कि उसने उसके पिता को मार डाला है।

सूत्रों के मुताबिक, हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है, क्योंकि मृतक के मुंह और हाथों पर खून के निशान मिले हैं। वारदात के बाद महिला मुंबई भाग गई। पुलिस की टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए महाराष्ट्र रवाना हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button