
Gmedianews24.com/सरगुजा। जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां लिव-इन रिलेशन में रह रही 7 महीने की गर्भवती महिला की उसके प्रेमी ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिटाई के दौरान महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक शराब पीने का आदी था, जिससे परेशान होकर युवती मायके चली गई थी। इसी बात से नाराज होकर युवक ने उसे ढुकू प्रथा के तहत वापस लाया और डंडे से पीटना शुरू कर दिया।
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी युवती को लगातार पीटता नजर आ रहा है, जबकि आसपास खड़े लोग केवल वीडियो बनाते रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।





