
Gmedianews24.com/मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार, उन्हें सांस लेने में तकलीफ के कारण वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।
डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर लगातार नजर रखे हुए है और अगले 72 घंटे उनके लिए बेहद अहम बताए जा रहे हैं। परिवार के सदस्य अस्पताल में मौजूद हैं, जबकि उनकी बेटियों को अमेरिका से बुलाया गया है।
बता दें कि धर्मेंद्र हाल ही में अपनी फिल्म ‘इक्कीस’ के ट्रेलर में नजर आए थे और अब भी बॉलीवुड के सबसे सक्रिय वरिष्ठ कलाकारों में गिने जाते हैं।





