
gmedianews24.com/जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने सिटी कोतवाली क्षेत्र से दो बांग्लादेशी घुसपैठियों आबुर शेख और बबलू चंद्र दास को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने ऐसे घरों को निशाना बनाया, जिनमें CCTV कैमरे नहीं लगे थे। जहां कैमरे लगे थे, वहां से DVR निकालकर नदी या तालाब में फेंक देते थे, ताकि सबूत न मिले।
जांच में पुलिस को उनके पास से करीब 20 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नकद बरामद हुए। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर भारत में घुसपैठ की थी और लगभग एक साल से ओडिशा में रहकर चोरी की वारदातें अंजाम दे रहे थे।
पुलिस ने उनके खिलाफ विभिन्न थानों में FIR दर्ज कर जांच तेज कर दी है।





