
gmedianews24.com/रायपुर। तिवरैया मोड़ के पास 65 वर्षीय मनीराम वर्मा की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मनीराम वर्मा दोपहर के समय आराम कर रहे थे, तभी इंद्र कुमार अपनी कार (सीजी 04-क्यू जेड-8613) चला रहे थे और वृद्ध पर चढ़ा दिया।
मनीराम वर्मा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि कार चालक इंद्र कुमार कार चलाना सीख रहा था और दिवाली पर वाहन खरीदा था। मृतक और आरोपी दोनों गोड़ही गांव के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपी और वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है।





