
gmedianews24.com/बलरामपुर। धनंजय ज्वेलरी दुकान में 30-31 अक्टूबर की रात हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से सोना-चांदी, 3.5 लाख रुपए नकद, 4 टू-व्हीलर और 2 आईफोन बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई जा रही है।
वहीं, गिरफ्तार आरोपियों में से एक उमेश सिंह की तबीयत पुलिस हिरासत में बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस के अनुसार, बाकी आरोपियों से पूछताछ जारी है और चोरी में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।






