[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

बंजारी नगर में नशे में धुत युवक का उत्पात, मोहल्लेवासी दहशत में – कार्रवाई की मांग

gmedianews24.com/रायपुर। राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र के बंजारी नगर में देर रात शराब के नशे में हंगामा करने वाले युवक से स्थानीय लोग परेशान हैं। मोहल्लेवासियों ने आरोप लगाया है कि रवि नामक युवक पिछले कई दिनों से रात में शराब पीकर गालियाँ देने और लोगों को जान से मारने की धमकियाँ देने का सिलसिला जारी रखे हुए है।

निवासियों के अनुसार, युवक लगभग हर रात रात 11 से 12 बजे के बीच गली में आकर हंगामा करता है। विरोध करने पर घरों में घुसकर हमला करने की धमकी देता है। इसी बीच उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह खुलेआम एक व्यक्ति को धमकाते हुए दिखाई दे रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में डीडी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। एक निवासी ने बताया, “हर रात यह युवक नशे में गालियाँ देता है, धमकियाँ देता है और बच्चों तक को डराता है। महिलाएँ अब रात को बाहर निकलने से भी डर रही हैं।”

इलाके में लगातार बढ़ते डर के माहौल को देखते हुए मोहल्लेवासियों ने पुलिस और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो वे वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत करेंगे।

Related Articles

Back to top button