
gmedianews24.com/कोरबा। जिले में दर्दनाक सड़क हादसे का लाइव वीडियो सामने आया है। यह घटना नेशनल हाईवे-130 पर घुचवा बैरियर के पास की है, जहां एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने बाइक सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी और करीब 40 मीटर तक घसीट दिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान हरदी बाजार उतरदा निवासी 35 वर्षीय पुजारी मरकाम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सुबह करीब 10 बजे कटघोरा जा रहा था। इसी दौरान कोरबा की ओर जा रही बोलेरो ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों ने मौके पर ड्राइवर को रोका और पुलिस को सूचना दी। हादसे के चलते कुछ समय के लिए सड़क के दोनों ओर जाम की स्थिति बन गई।
सूचना मिलते ही चैतमा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बोलेरो वाहन को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।





