[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

नीतीश-मोदी की गारंटी पर जनता का भरोसा, औरंगाबाद में बोले पीएम मोदी – डबल इंजन की सरकार से समृद्ध बन रहा है बिहार

gmedianews24.com/औरंगाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देव मोड़ में आयोजित एक विशाल चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जनता से नीतीश कुमार और अपनी गारंटी पर वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार ने बिहार के विकास की दिशा में अभूतपूर्व कार्य किए हैं, जिसके परिणाम अब जनता के सामने हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि प्रथम चरण के चुनाव में जनता के जोश और उत्साह ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बढ़ा हुआ मतदान प्रतिशत इस बात का संकेत है कि एनडीए की वापसी तय है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय महिलाओं, युवाओं, किसानों और सभी मतदाताओं को दिया।

प्रधानमंत्री ने कहा, “यह चुनाव नीतीश-मोदी की गारंटी का चुनाव है। बिहार के विकास की गति को और तेज करने के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है, और जनता ने इसे मंजूरी दे दी है।”

मोदी ने सभा में मौजूद लोगों को भरोसा दिलाया कि आने वाले दिनों में बिहार को शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार के क्षेत्र में और अधिक विकास मिलेगा।

Related Articles

Back to top button