[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे, PM मोदी ने किया वर्षभर चलने वाले समारोह का शुभारंभ

gmedianews24.com/नई दिल्ली: भारत के राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के आज 150 वर्ष पूरे हो गए। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में वर्षभर चलने वाले स्मरण समारोह का उद्घाटन किया।

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी किया और ‘वंदे मातरम्’ से जुड़ा एक विशेष पोर्टल भी लॉन्च किया। उन्होंने स्टेडियम में आयोजित सामूहिक वंदे मातरम् गायन कार्यक्रम में भाग लिया और देशवासियों को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वंदे मातरम् सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत माता के प्रति श्रद्धा और देशभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने इसे हर भारतीय के दिल में बसने वाली प्रेरणा बताया।

वर्षभर चलेगा ‘वंदे मातरम्’ उत्सव
सरकार के अनुसार, वंदे मातरम् के 150वीं वर्षगांठ का समारोह 7 नवंबर 2025 से 7 नवंबर 2026 तक देशभर में मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम दिल्ली में हुआ, जबकि देशभर के सार्वजनिक स्थानों पर सुबह 10 बजे सामूहिक गायन का आयोजन किया गया।

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि
‘वंदे मातरम्’ की रचना बंकिम चंद्र चटर्जी ने 7 नवंबर 1875 को अक्षय नवमी के अवसर पर की थी। यह गीत पहली बार उनकी पत्रिका ‘बंगदर्शन’ में प्रकाशित हुआ था और बाद में उनके प्रसिद्ध उपन्यास ‘आनंदमठ’ का हिस्सा बना।

Related Articles

Back to top button