
gmedianews24.com/पटना, 6 नवंबर 2025। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक राज्य में 53.77 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। अब तक सबसे अधिक वोटिंग बेगूसराय जिले में 59.82% रही, जबकि सबसे कम मतदान पटना में 48.69% दर्ज किया गया है।
पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में कई बड़े नेताओं की साख दांव पर है, जिनमें राजद नेता तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव, जदयू के अनंत सिंह, गायिका मैथिली ठाकुर, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा शामिल हैं।
इसी के साथ नीतीश सरकार के 16 मंत्रियों की किस्मत भी आज ईवीएम में कैद हो जाएगी। मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी है और शाम तक वोटिंग प्रतिशत में और बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।







