
gmedianews24.com/नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2025 की ट्रॉफी जीतने के बाद 5 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने पूरी टीम को उनके शानदार प्रदर्शन और ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी।
मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से उनके मैच अनुभव, तैयारी और जज़्बे के बारे में भी विस्तार से बातचीत की।
भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर रचा इतिहास
भारत ने 2 नवंबर 2025 को नवी मुंबई के मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका की महिला टीम को 52 रनों से हराया था।
इस जीत के साथ भारत ने पहली बार वनडे वर्ल्ड कप महिला क्रिकेट ट्रॉफी अपने नाम की और क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय जोड़ा।
पीएम मोदी ने की टीम की सराहना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,
“आज बहुत बड़ा दिन है। देव दिवाली भी है और गुरु पर्व भी है। देश की बेटियों ने पूरे देश का मान बढ़ाया है।”
उन्होंने खिलाड़ियों को न सिर्फ उनकी जीत के लिए, बल्कि लगन और अनुशासन के लिए भी बधाई दी।







