[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

कोरबा सड़क हादसा: पसान मेन रोड पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत, एक ड्राइवर की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल

gmedianews24.com/कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। पसान मेन रोड पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में एक ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जुट गई।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ट्रक अत्यधिक रफ्तार में थे, जिसके कारण यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर अंदर फंस गया।

राहगीरों और पुलिस की मदद से रेस्क्यू

घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल ड्राइवर को बाहर निकाला गया और जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान और हादसे का कारण

मृतक की पहचान दल प्रताप सिंह (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो कोरिया जिले का निवासी था। वह दीपका खदान से कोयला लोड कर मध्य प्रदेश की ओर जा रहा था। हादसे में घायल दूसरे ड्राइवर का इलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button