
gmedianews24.com/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल हादसे ने एक और परिवार को उजाड़ दिया है। इस भीषण दुर्घटना में सक्ती की रहने वाली छात्रा प्रिया चंद्रा की मौत हो गई है। प्रिया बिलासपुर की गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (GGU) में बीएससी फाइनल वर्ष की छात्रा थीं। हादसे की पुष्टि होते ही बहेराडीह गांव में मातम पसर गया है।
पढ़ाई के लिए बिलासपुर में रह रही थी प्रिया
मिली जानकारी के अनुसार, प्रिया चंद्रा अपने परिवार से मिलने के बाद ट्रेन से बिलासपुर लौट रही थीं, तभी गतौरा-बिलासपुर के बीच MEMU ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर हो गई। इस हादसे में प्रिया की मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों को जैसे ही यह खबर मिली, वे सक्ती से बिलासपुर पहुंच गए और उनकी पहचान की पुष्टि की गई।





