
gmedianews24.com/महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई और एक ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सरायपाली थाना क्षेत्र के परसदा गांव के पास हुआ। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान जयराम नागवंशी (32 वर्ष) और ओम प्रकाश नागवंशी (16 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि घायल लिंगूराज नागवंशी (16 वर्ष) को गंभीर हालत में रायपुर रिफर किया गया है।
तीनों भाई रायगढ़ और जशपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं और वे एक गमी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे।





