[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

भारत-इजरायल संबंध अब पहले से कहीं अधिक मजबूत : इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सा’आर ने की पीएम मोदी की तारीफ

gmedianews24.com/नई दिल्ली। इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सा’आर ने भारत की खुलकर सराहना की है। उन्होंने भारत को एक “वैश्विक महाशक्ति (Global Superpower)” बताते हुए कहा कि आज भारत और इजरायल के बीच संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत हैं। ये संबंध केवल रक्षा और नवाचार (Innovation) तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आतंकवाद विरोधी अभियानों से लेकर आर्थिक सहयोग और वैश्विक शांति प्रयासों तक फैले हुए हैं।

एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में सा’आर ने कहा,

“हम लगातार सुधार कर रहे हैं और भारत की दोस्ती के लिए आभारी हैं। हम रक्षा, कृषि और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन हमारे अंदर इन संबंधों को और मजबूत करने का जुनून है।”

पीएम मोदी की भूमिका की तारीफ

हमास द्वारा 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमले के बाद भारत की प्रतिक्रिया की प्रशंसा करते हुए सा’आर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले विश्व नेता थे जिन्होंने संकट के समय प्रधानमंत्री नेतन्याहू को फोन कर समर्थन दिया।

“भारत उस कठिन घड़ी में हमारे साथ खड़ा रहा, और हम इसे कभी नहीं भूलेंगे,” उन्होंने कहा।

गाजा शांति प्रक्रिया और भारत की भूमिका

गाजा शांति प्रक्रिया पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ट्रंप शांति योजना ही एकमात्र व्यवहारिक विकल्प है। भारत जैसे विश्व नेता इस प्रक्रिया को सही दिशा में बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button