[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप का मुख्य आरोपी रवि उप्पल लापता, UAE ने प्रत्यर्पण प्रक्रिया रोकी

gmedianews24.com/दुबई में दिसंबर 2023 में गिरफ्तार किए गए महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले के मुख्य आरोपी रवि उप्पल का अब कोई सुराग नहीं है। इंटरपोल की रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर हुई गिरफ्तारी के बाद यह माना जा रहा था कि उसे जल्द भारत लाया जाएगा, लेकिन लगभग दो साल बाद अब वह लापता हो गया है। सूत्रों के अनुसार, उसका प्रत्यर्पण अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय एजेंसियों को सूचित किया गया है कि रवि उप्पल संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से किसी अज्ञात देश के लिए रवाना हो गया है। उसकी वर्तमान लोकेशन या गंतव्य के बारे में किसी भी तरह की जानकारी साझा नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि UAE सरकार ने प्रत्यर्पण प्रक्रिया को अस्थायी रूप से रोकने का प्रस्ताव दिया है।

इंटरपोल द्वारा जारी रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर रवि उप्पल को हाउस अरेस्ट किया गया था। लेकिन अब उसके फरार होने की खबरों से एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, UAE ने अनौपचारिक रूप से भारत के प्रत्यर्पण अनुरोध को ठुकरा दिया, क्योंकि आवश्यक दस्तावेज समय पर नहीं पहुंचे। हालांकि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि सभी दस्तावेज समय पर जमा किए गए थे और भारत की ओर से किसी भी तरह की देरी नहीं हुई।

Related Articles

Back to top button