[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

अहमदाबाद विमान हादसे को छह माह पूरे: इकलौते जीवित बचे विश्वास कुमार अब भी सदमे में, डॉक्टर बोले – PTSD से जूझ रहे हैं

gmedianews24.com/अहमदाबाद। 12 जून को हुए एअर इंडिया फ्लाइट एआई-171 के दर्दनाक हादसे को छह महीने बीत चुके हैं, लेकिन इस हादसे के इकलौते जीवित बचे विश्वास कुमार भालिया आज भी उस भयावह पल के साये से बाहर नहीं निकल पाए हैं। हादसे में जहां 241 लोगों की मौत हुई थी, वहीं विश्वास का बच जाना किसी चमत्कार से कम नहीं था, पर अब वही चमत्कार उनके लिए सजा बन गया है।

ब्रिटेन के लीसेस्टर में रह रहे विश्वास मानसिक आघात से गुजर रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, वे पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर (PTSD) से पीड़ित हैं। उन्हें चलने-फिरने में दिक्कत होती है, और उनकी पत्नी हर समय उनकी सहायता में लगी रहती हैं। परिवार का कहना है कि विश्वास कई बार रात में अचानक डरकर उठ जाते हैं और उस भयावह क्षण को याद कर घबरा जाते हैं।

विश्वास के परिवार का गुजरात के दीव में चल रहा मछली पालन का कारोबार भी हादसे के बाद ठप हो गया है। परिवार अब आर्थिक संकट से भी जूझ रहा है। इस बीच, विश्वास के वकील रैड सीगर ने एअर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन से मुलाकात कर विशेष राहत पैकेज की मांग की है, ताकि परिवार को आर्थिक मदद मिल सके।

गौरतलब है कि 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI 171 टेकऑफ के कुछ ही देर बाद तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। विमान में सवार 230 यात्री और 12 क्रू मेंबरों में से 241 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में विश्वास कुमार के बड़े भाई अजय कुमार भालिया की भी मौत हो गई थी।

Related Articles

Back to top button