
gmedianews24.com/रायपुर, 4 नवंबर 2025 . छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के अद्यतन और सत्यापन के लिए आज से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) सर्वे की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह पहल बिहार मॉडल पर आधारित है, जिसके तहत हर घर जाकर मतदाता सूची की जांच और सुधार किया जाएगा। इस अभियान के तहत नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे और गलत प्रविष्टियों को सुधारा जाएगा।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (CEO) यशवंत कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि SIR सर्वे 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक चलेगा। इस अवधि में BLO (Booth Level Officer) हर घर पर तीन बार जाएंगे ताकि सभी मतदाताओं की जानकारी की पुष्टि की जा सके।
केवल 5-6 प्रतिशत मतदाताओं से ही मांगे जाएंगे दस्तावेज
सीईओ ने बताया कि राज्य के केवल 5 से 6 प्रतिशत मतदाताओं को ही दस्तावेज प्रस्तुत करने की आवश्यकता पड़ेगी, जबकि शेष 90 से 94 प्रतिशत मतदाताओं का डेटा पहले से उपलब्ध है।
उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं का नाम वर्ष 2003 के SIR में दर्ज था, उन्हें दस्तावेज दोबारा देने की जरूरत नहीं होगी।
हेल्पलाइन से मिलेगी सहायता
किसी भी तरह की असुविधा होने पर मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। निर्वाचन विभाग ने सुनिश्चित किया है कि किसी भी मतदाता को सूची से बाहर न किया जाए।
मतदाता सूची की समय-सारणी
-
मतदाता सत्यापन अभियान : 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक
-
मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन : 9 दिसंबर 2025
-
सुधार/आपत्तियों की अंतिम तिथि : 8 जनवरी 2026
-
अंतिम मतदाता सूची जारी होगी : 7 फरवरी 2026





