
gmedianews24.comरायपुर, 4 नवंबर 2025 छत्तीसगढ़ में चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची का विशेष गहन परीक्षण (SIR) मंगलवार से शुरू किया जा रहा है। इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को राजधानी रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाने का निर्णय लिया है। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
मुख्यमंत्री और सभी वरिष्ठ नेता रहेंगे शामिल
इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश के सभी मंत्री, सांसद, विधायक और जिला अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों को एसआईआर प्रक्रिया के नियम, दिशा-निर्देश और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी।
भाजपा संगठन का उद्देश्य जनता को इस प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ कांग्रेस के दुष्प्रचार का जवाब देना भी बताया जा रहा है।भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया भ्रम फैलाने का आरोप
भाजपा के प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कंडेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एसआईआर प्रक्रिया को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। भाजपा संगठन का मकसद इस भ्रम को दूर करना और जनता को सही जानकारी देना है।
उन्होंने बताया कि देश के एक दर्जन राज्यों में एसआईआर प्रक्रिया चुनाव आयोग के निर्देश पर चल रही है, और इसी के तहत छत्तीसगढ़ में भी यह कार्य प्रारंभ हो गया है।





