
gmedianews24.com/जूनागढ़ (गुजरात) :गुजरात के जूनागढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।
यहां एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़के ने अपने 22 वर्षीय भाई और 19 वर्षीय प्रेग्नेंट भाभी की बेरहमी से हत्या कर दी।
हत्या से पहले आरोपी ने अपनी भाभी के साथ दुष्कर्म भी किया।
यह भयावह वारदात शोभावदला गांव के खोडियार आश्रम में 16 अक्टूबर को हुई थी, लेकिन इसका खुलासा 31 अक्टूबर (शुक्रवार) को हुआ।
घर में ही दफनाए गए शव
घटना के बाद आरोपी ने भाई और भाभी के शवों को नग्न कर घर के भीतर दफना दिया।
उसने कपड़ों में आग लगा दी और घर से खून के धब्बे मिटाने की कोशिश की।
इस दौरान आरोपी की मां ने भी शवों को दफनाने में उसकी मदद की।
31 अक्टूबर को जब पुलिस को आश्रम के अंदर संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली, तो आश्रम के पीछे घर की खुदाई करवाई गई।
खुदाई के दौरान पति-पत्नी और नवजात का शव बरामद किया गया।
पुलिस जांच और गिरफ्तारी
पुलिस ने आरोपी नाबालिग लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतकों की पहचान शिवमगिरी (22 वर्ष) और उसकी पत्नी कंचन कुमारी (19 वर्ष) के रूप में हुई है।
बताया गया है कि शिवमगिरी इलेक्ट्रीशियन का काम करता था, जबकि नाबालिग आरोपी गौशाला में गायों की सेवा और आश्रम की देखभाल करता था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भाभी को जबरन मारपीट के बाद रेप किया गया, और महिला के पेट पर इतनी जोर से लात मारी गई कि छह महीने का बच्चा गर्भ से बाहर निकल आया।
घटना का खुलासा ऐसे हुआ
मृत दंपति कई दिनों से दिखाई नहीं दे रहे थे। ग्रामीणों को जब घर से दुर्गंध आने लगी, तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुदाई की, जहां से तीनों शव बरामद हुए।
घटना के बाद गांव में दहशत और गहरा आक्रोश है।







