
gmedianews24.com/रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह नवा रायपुर पहुंचे, जहां उन्होंने सुप्रसिद्ध लोक कलाकार पद्म विभूषण तीजन बाई के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसके बाद प्रधानमंत्री ने सत्यसाई अस्पताल पहुंचकर बच्चों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।
पीएम मोदी आज ब्रह्माकुमारी संस्थान में आयोजित विशेष कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। यह कार्यक्रम सुबह 10:45 से 11:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री आध्यात्मिकता, सकारात्मक सोच और समाज सेवा से जुड़े अपने विचार साझा करेंगे।
कार्यक्रम में प्रदेशभर से जुड़े समाजसेवी, संत और ब्रह्माकुमारी संगठन के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे को छत्तीसगढ़ में आध्यात्मिकता और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।







