Featuredछत्तीसगढ़
Deepak Gupta
Send an email
October 31, 2025
जशपुर में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, दो की मौत

gmedianews24.com/जशपुर। जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के पाकरगांव में गुरुवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। संघर्ष में चकरो यादव (52) और पुस्तम उर्फ नान्ही नागवंशी (30) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद सरकारी जमीन को लेकर चल रहा था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।





