[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

बिहार चुनाव 2025: NDA का घोषणा पत्र जारी — 1 करोड़ नौकरियां, महिलाओं को 2 लाख की सहायता और ‘लखपति दीदी’ योजना का वादा

gmedianews24.com/पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया।
घोषणापत्र में 1 करोड़ रोजगार देने, महिलाओं को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता,
और 1 करोड़ महिलाओं को “लखपति दीदी” बनाने का संकल्प लिया गया है।

 गरीबों के लिए KG से PG तक मुफ्त शिक्षा का वादा

NDA के संकल्प पत्र में गरीब और पिछड़े वर्गों के लिए शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है।
सरकार बनने पर केजी से पीजी (KG to PG) तक मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था करने का वादा किया गया है।
इसके साथ ही राज्य में उच्च शिक्षा संस्थानों को आधुनिक तकनीक से लैस करने की योजना भी शामिल है।

 मां जानकी मंदिर का विकास, सीतापुरम बनेगा नया धार्मिक केंद्र

घोषणापत्र में कहा गया है कि अगले 5 वर्षों में मां जानकी मंदिर का विकास कार्य पूरा किया जाएगा।
सीतामढ़ी और आसपास के इलाके को ‘सीतापुरम’ के रूप में विकसित किया जाएगा ताकि यह क्षेत्र धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन सके।

 चार शहरों में मेट्रो सेवा की घोषणा

राज्य के शहरी विकास को नई दिशा देने के लिए
बिहार के चार प्रमुख शहरों में मेट्रो सेवा शुरू करने की योजना भी NDA ने अपने घोषणापत्र में शामिल की है।
इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा।

Related Articles

Back to top button