
gmedianews24.com/रायपुर : छत्तीसगढ़ में आज मौसम सामान्य बने रहने की संभावना है। चक्रवाती तूफान ‘मोन्था’ (Cyclone Montha) अब कमजोर होकर लो-प्रेशर सिस्टम में बदल गया है और यह पूर्वी विदर्भ व दक्षिण छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में यह सिस्टम और कमजोर होकर साधारण निम्न दबाव क्षेत्र में बदल जाएगा और उत्तर दिशा की ओर बढ़ेगा।
गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अब तूफान जैसी स्थिति नहीं रहेगी, लेकिन इसके असर से कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।
हालांकि, मौसम विभाग ने किसी भी संभाग के लिए अलर्ट जारी नहीं किया है।
पिछले 24 घंटे का मौसम रिपोर्ट
-
बड़े बचेली में सबसे ज्यादा 60 मिमी बारिश दर्ज हुई।
-
दुर्ग में अधिकतम तापमान 28.2°C और
-
पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 19.8°C रिकॉर्ड किया गया।
मौसम में हल्की ठंडक बढ़ने लगी है और आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे गिरावट की संभावना जताई जा रही है।
रेलवे यातायात पर असर
‘मोन्था’ के प्रभाव से रेलवे यातायात भी प्रभावित हुआ है।
कई ट्रेनों को उनके नियमित रूट की जगह डायवर्ट रूट से चलाया जा रहा है।
डायवर्ट किए गए रूटों पर पहले से ही यात्री और मालगाड़ियों का दबाव है, जिससे कई ट्रेनें 29 घंटे तक की देरी से चल रही हैं और देरी और बढ़ सकती है।





