
gmedianews24.com/रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक महिला और दो युवक शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक रामपुर गांव निवासी ललिता मिंज (35) खम्हार गांव किसी काम से आई थी। सड़क किनारे खड़ी ललिता को एक बेकाबू कार चालक ने टक्कर मार दी। इसके बाद वही कार आगे बढ़कर सामने से आ रही बाइक से भी जा टकराई।
बाइक सवार अमित किंडो (30) और फकीरचंद पटेल सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने कार जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।





