[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

राहुल गांधी बोले—‘मोदी डरपोक हैं, ट्रम्प से डरते हैं’, बीजेपी ने चुनाव आयोग में की शिकायत

gmedianews24.com/नालंदा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार (30 अक्टूबर) को नालंदा के नूरसराय में हुई सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। राहुल ने कहा, “मोदी डरपोक हैं, इस मर्द से ज्यादा दम इंदिरा गांधी में था। ट्रम्प से डरते हैं, मैंने डराकर ऑपरेशन सिंदूर बंद कराया।”

उन्होंने आगे कहा कि “ट्रम्प अलग-अलग देशों में जाकर मोदी का अपमान कर रहा है और मोदी जी चुप हैं। इंदिरा गांधी ने कभी अमेरिका को चुप करा दिया था, लेकिन मोदी ट्रम्प से डरते हैं।”

राहुल के इस बयान के बाद बीजेपी ने उनके खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। पार्टी का आरोप है कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक और व्यक्तिगत टिप्पणी की है, जो आचार संहिता का उल्लंघन है।

Related Articles

Back to top button