
gmedianews24.com/मुंबई। पवई इलाके के रा स्टूडियो में गुरुवार दोपहर 1:45 बजे एक यूट्यूबर रोहित आर्या ने 20 बच्चों को बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्पेशल कमांडो की टीम मौके पर पहुंची और बाथरूम के रास्ते अंदर घुसकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एक घंटे की कार्रवाई में पुलिस ने 20 बच्चों, एक सीनियर सिटिजन और एक नागरिक को सुरक्षित छुड़ा लिया। घटनास्थल से एक एयर गन और केमिकल बरामद हुआ है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 100 से अधिक बच्चों को ऑडिशन के नाम पर बुलाया था और स्टूडियो की पहली मंजिल पर उन्हें बंधक बना लिया था। घटना के दौरान बच्चे खिड़कियों से बाहर झांकते नजर आए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।
फिलहाल आरोपी रोहित आर्या से पूछताछ जारी है, ताकि उसके इस कदम के पीछे का मकसद पता लगाया जा सके।





