
gmedianews24.com/नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस अभय एस ओक ने कहा है कि कोई भी धर्म पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने या जीव-जंतुओं को हानि पहुंचाने की अनुमति नहीं देता। उन्होंने कहा कि पटाखे फोड़ना और लाउडस्पीकर बजाना किसी भी धर्म में अनिवार्य धार्मिक प्रथा नहीं है।
जस्टिस ओक ने यह बात सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की लेक्चर सीरीज में ‘क्लीन एयर, क्लाइमेट जस्टिस एंड वी टुगेदर फॉर ए सस्टेनेबल फ्यूचर’ विषय पर बोलते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि किसी भी नेता या धर्मगुरु ने त्योहारों के दौरान प्रदूषण न फैलाने की अपील नहीं की।
गौरतलब है कि जस्टिस अभय ओक और जस्टिस नरसिम्हा की बेंच ने वर्ष 2023 में दिल्ली-एनसीआर में पटाखों से होने वाले वायु प्रदूषण पर सुनवाई करते हुए पूरे देश में पटाखों पर प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने का आदेश दिया था।





