
gmedianews24.com/वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि चीन के साथ ट्रेड डील पूरी हो गई है और अब सिर्फ दस्तखत होना बाकी है। ट्रम्प ने बताया कि उन्होंने चीन पर लगाया गया 20% टैरिफ घटाकर 10% कर दिया है। इसके बदले में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिका से बड़ी मात्रा में सोयाबीन खरीदने पर सहमति जताई है।
ट्रम्प ने यह जानकारी साउथ कोरिया से अमेरिका लौटते समय विमान में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि यह फैसला तुरंत लागू होगा।
दोनों नेताओं की मुलाकात साउथ कोरिया के बुसान एयरबेस पर हुई, जहां करीब 100 मिनट तक बातचीत चली। ट्रम्प ने जिनपिंग की तारीफ करते हुए उन्हें “महान देश का महान नेता” बताया।
ट्रम्प और जिनपिंग की यह मुलाकात करीब 6 साल बाद हुई है। इससे पहले दोनों की आखिरी बैठक 2019 में हुई थी। ट्रम्प ने कहा कि यह मुलाकात बहुत सफल रही और दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत होंगे।





