[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

मां-बेटे ने मिलकर की पति की हत्या, शव को बोरी में भरकर जंगल में फेंका; 24 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा

gmedianews24.com/बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां मां-बेटे ने मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव को प्लास्टिक की बोरी में भरकर 12 किलोमीटर दूर जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने घटना का खुलासा 24 घंटे के भीतर करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के गुरामी गांव का है। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति का खून से लथपथ शव देखा। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच में मृतक की पहचान भूषण नेताम (45 वर्ष), निवासी अरजपुरी, थाना मनचुवा के रूप में हुई।

शुरुआती जांच में कोई कारण स्पष्ट नहीं हुआ, लेकिन जब पुलिस ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ की, तो पत्नी और बेटे पर शक गहरा गया। सख्ती से पूछताछ करने पर बेटे लीलेश कुमार नेताम ने जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि घटना वाले दिन वह और उसके पिता दोनों शराब पी रहे थे। नशे में झगड़ा बढ़ गया और गुस्से में आकर उसने लोहे के धारदार बसूले से पिता के सिर पर वार कर दिया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद मां सकुल बाई नेताम (44 वर्ष) ने बेटे की मदद की। दोनों ने शव को बोरी में भरा और मोटरसाइकिल (CG 07 AL 7912) से जंगल में फेंक दिया।

Related Articles

Back to top button