
gmedianews24.com/अयोध्या। भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर पूरी तरह तैयार हो चुका है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को एक वर्ष नौ महीने बीत चुके हैं। अब अयोध्या एक और ऐतिहासिक क्षण की साक्षी बनने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 नवंबर को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर धर्मध्वजा फहराएंगे।
यह केसरिया रंग की धर्मध्वजा रामराज्य की परंपरा और मर्यादा का प्रतीक होगी। इस पर सूर्य, ‘ॐ’ और कोविदार वृक्ष (कचनार) के चिह्न अंकित हैं। कोविदार वृक्ष अयोध्या का शाही वृक्ष माना जाता है।





