gmedianews24.com/हैदराबाद/भुवनेश्वर। चक्रवात मोन्था के आंध्र प्रदेश से टकराने के बाद तेलंगाना और ओडिशा में तेज बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। तेलंगाना के महबूबाबाद जिले में भारी बारिश के चलते डोरनकल रेलवे स्टेशन पर पानी भर गया। इससे गोलकुंडा एक्सप्रेस और कोणार्क एक्सप्रेस को रोकना पड़ा।
खम्मम जिले में एक लॉरी पानी के तेज बहाव में बह गई। वहीं नालगोंडा जिले में एक स्कूल में पानी घुस गया, हालांकि सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।





