घर में दिखने लगे ये शुभ संकेत तो समझिए खत्म होने वाला है बुरा समय, जल्द आने वाली है खुशहाली

gmedianews24.com/नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का वास्तु यदि सही दिशा में बना हो, तो जीवन में सकारात्मकता, सुख-समृद्धि और शांति का वास होता है। वहीं, अगर घर में वास्तु दोष हो तो धीरे-धीरे बनते हुए काम भी रुकने लगते हैं और जीवन में परेशानियाँ बढ़ जाती हैं। ऐसे में वास्तु दोष दूर करने के लिए शास्त्रों में कई आसान उपाय बताए गए हैं, जिनको अपनाने से भाग्य का चक्र भी धीरे-धीरे बदलने लगता है।
वास्तु शास्त्र के जानकारों का कहना है कि जब घर का वास्तु सुधरने लगता है, तो कुछ शुभ संकेत खुद-ब-खुद दिखने लगते हैं। ये संकेत बताते हैं कि अब आपकी जिंदगी में अच्छे दिन आने वाले हैं और बुरा समय खत्म होने वाला है।
जानिए कौन से हैं शुभ संकेत
अगर आपको बार-बार सपने में देवी-देवताओं के दर्शन होने लगें तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। यह इस बात का इशारा होता है कि अब आपका समय बदलने वाला है।
वहीं, यदि बिना किसी कारण आप अंदर से हल्का और प्रसन्न महसूस करने लगें, मन में शांति आने लगे, तो समझिए कि आपके जीवन की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होने लगी है।
अगर सुबह ब्रह्म मुहूर्त में आपकी नींद अपने आप खुलने लगे तो यह भी आने वाले शुभ समय का संकेत होता है।
इन संकेतों को भी न करें नज़रअंदाज
अगर आपके घर या आसपास बार-बार गौ माता आने लगें तो इसे बहुत ही शुभ माना गया है। यह देवी-देवताओं की कृपा का प्रतीक है। ऐसे में गौ माता को कुछ खाने को अवश्य दें।
साथ ही अगर आपको अपने आसपास बार-बार भगवान का नाम सुनाई देने लगे — चाहे वह मंदिर की घंटियों से हो या किसी गीत से — तो यह भी संकेत है कि आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर रही है और जल्द ही खुशहाली आने वाली है।
शास्त्रों में कहा गया है कि इन संकेतों को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। जीवन में हो रहे छोटे-छोटे बदलावों को ध्यान से समझें, क्योंकि यही शुभ संकेत आने वाले सुखद समय की ओर इशारा करते हैं।





