[metaslider id="31163"]
Featuredछत्तीसगढ़

राज्य अलंकरण सम्मान घोषित: राजेश अग्रवाल को पं. रविशंकर शुक्ल सम्मान, राजेन्द्र अग्रवाल ‘राजू’ को महाराजा अग्रसेन सम्मान, भारतीय कुष्ठ निवारक संघ को यतियतन लाल सम्मान

gmedianews24.com/रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य अलंकरण सम्मान समारोह के लिए इस वर्ष के पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान, महाराजा अग्रसेन सम्मान और यतियतन लाल सम्मान की घोषणा कर दी है। इन प्रतिष्ठित सम्मानों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों और संस्थाओं का चयन किया गया है।

सरकार द्वारा गठित जूरी समिति ने निर्णय लिया है कि—
रियल ग्रुप के चेयरमैन राजेश अग्रवाल को सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में योगदान के लिए पंडित रविशंकर शुक्ल सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
राजेन्द्र अग्रवाल ‘राजू’ को सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु महाराजा अग्रसेन सम्मान प्रदान किया जाएगा।
 वहीं भारतीय कुष्ठ निवारक संघ, कात्रेनगर, सोंठी, चाम्पा, जिला जांजगीर-चांपा को अहिंसा एवं गौ-रक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए यतियतन लाल सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button