[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

भारत-चीन सीमा विवाद पर फिर शुरू हुई बातचीत, पश्चिमी सीमा क्षेत्र में नियंत्रण और प्रबंधन को लेकर हुई गहन चर्चा

gmedianews24.com/नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच एक बार फिर सीमा विवाद को लेकर बातचीत शुरू हुई है। चीन के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी है कि दोनों देशों की सेनाओं के बीच पश्चिमी सीमा क्षेत्र में नियंत्रण और प्रबंधन को लेकर खुली और गहन चर्चा हुई है।

मंत्रालय के मुताबिक, दोनों पक्षों ने सीमा क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया है और तय किया है कि सैन्य और कूटनीतिक माध्यमों से संवाद जारी रखा जाएगा। हालांकि, इस बैठक पर भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, यह वार्ता हाल ही में हुए शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन के बाद शुरू की गई है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच मुलाकात हुई थी। माना जा रहा है कि उसी संवाद की कड़ी में यह बातचीत आगे बढ़ाई गई है।

बातचीत ऐसे समय में हुई है जब दोनों देशों के रिश्तों में धीरे-धीरे सुधार के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि पूर्वी लद्दाख और अरुणाचल सीमा पर तनाव के कई मुद्दे अब भी अनसुलझे हैं, लेकिन इस बैठक को संबंधों में सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button