[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

प्रेमिका के इनकार से बौखलाया साइकोपैथ प्रेमी, बेरहमी से की हत्या फिर शव को पैरावट में जलाया घर से मिले महिलाओं के कपड़ों में खिंचवाई तस्वीरें और 19 फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट

gmedianews24.com/बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक साइकोपैथ युवक ने अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी। गर्लफ्रेंड के इनकार से नाराज आरोपी ने चाकू से हमला कर उसकी जान ले ली और फिर शव को पैरावट (पुआल के ढेर) में डालकर आग के हवाले कर दिया ताकि सबूत मिटाया जा सके।

जानकारी के मुताबिक, 25 अक्टूबर की सुबह 7:30 बजे ग्राम चरौटी के पास पैरावट में एक युवती का जला हुआ शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर सिटी कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची। शव की हालत बेहद खराब थी और उस पर धारदार हथियार के निशान भी पाए गए। मृतका की पहचान तेजस्विनी पटेल (26 वर्ष), निवासी ग्राम चरोटी के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

प्रेम संबंध टूटा तो दी दर्दनाक मौत

एसपी भावना गुप्ता के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली और साइबर सेल की टीम ने जांच शुरू की। गवाहों और परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस को सालिक राम पैकरा (25 वर्ष) पर शक हुआ। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपी और मृतका दोनों बलौदाबाजार में मजदूरी करते थे। करीब 4-5 महीने पहले दोनों के बीच प्रेम संबंध बने थे, लेकिन कुछ समय से विवाद चल रहा था। तेजस्विनी ने संबंध खत्म करने का निर्णय लिया, जिससे नाराज होकर सालिक राम ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

आधी रात में बुलाया और कर दी हत्या

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 24-25 अक्टूबर की दरमियानी रात करीब 1:30 से 2:00 बजे उसने तेजस्विनी को मिलने के लिए बुलाया था। जब उसने साथ रहने से इनकार किया, तो आरोपी ने चाकू और लकड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को पैरावट में घसीटकर आग लगा दी और सुबह ऐसे बर्ताव किया मानो कुछ हुआ ही नहीं।

Related Articles

Back to top button