
gmedianews24.com/मॉस्को। रूस और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने अमेरिका के साथ हुआ प्लूटोनियम समझौता रद्द कर दिया है। यह फैसला ऐसे समय पर लिया गया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) लगातार रूस के खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार, पुतिन ने इस समझौते को खत्म करने वाले कानून पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस प्रस्ताव को इसी महीने की शुरुआत में रूस की संसद ने मंजूरी दी थी। माना जा रहा है कि यह कदम ट्रंप सरकार की रूस-विरोधी नीतियों के जवाब में उठाया गया है।
रूस और अमेरिका के बीच यह प्लूटोनियम निस्तारण समझौता सितंबर 2000 में हुआ था। इसके तहत दोनों देशों ने 34 टन हथियारों में इस्तेमाल होने वाले प्लूटोनियम को नष्ट करने पर सहमति जताई थी। हालांकि, अक्टूबर 2016 में रूस ने इस समझौते को एक बार पहले भी रद्द किया था।
वर्तमान में रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते दोनों देशों के बीच रिश्ते और अधिक तनावपूर्ण हो गए हैं। अमेरिका और उसके सहयोगी देश यूक्रेन का समर्थन कर रहे हैं, जबकि रूस ने अपने परमाणु बलों को अलर्ट मोड पर रखा है।





