
gmedianews24.com/बेमेतरा। जिले में प्रशासनिक कामकाज को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर अजीत वसंत ने बड़ा फेरबदल किया है। जिले के तीन डिप्टी कलेक्टर और एक संयुक्त कलेक्टर के पदस्थापना स्थल में बदलाव किया गया है। इस संबंध में जिला मुख्यालय से आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।
जारी आदेश के मुताबिक, राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर रोहित सिंह, जो पहले कटघोरा में पदस्थ थे और वर्तमान में जिला मुख्यालय में तैनात थे, उन्हें अब पाली अनुविभाग का एसडीएम नियुक्त किया गया है।
वहीं, पाली की एसडीएम सीमा पात्रे को जिला मुख्यालय में बुला लिया गया है।





