[metaslider id="31163"]
Featuredदेश

LIC पर अडाणी ग्रुप में निवेश का बड़ा आरोप, कांग्रेस ने जांच की मांग की — LIC ने रिपोर्ट को बताया झूठा

gmedianews24.com/नई दिल्ली। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अडाणी ग्रुप में 3.9 अरब डॉलर यानी लगभग 33 हजार करोड़ रुपए का निवेश किया, जिसके चलते राजनीतिक हलचल शुरू हो गई है। कांग्रेस ने कहा कि LIC ने मई 2025 में यह निवेश अडाणी ग्रुप को फायदा पहुंचाने के लिए किया और ग्राहकों की मेहनत की कमाई का गलत इस्तेमाल हुआ। पार्टी ने संसद की पब्लिक अकाउंट्स कमेटी (PAC) से इस मामले की जांच की मांग की है।

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर द वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट साझा की, जिसमें दावा किया गया है कि इस साल की शुरुआत में गौतम अडाणी भारी कर्ज में डूबे थे और अमेरिका में घूसखोरी के आरोपों का सामना कर रहे थे, तभी केंद्र सरकार और LIC ने उनके समूह में निवेश किया।

LIC ने रिपोर्ट को खारिज किया

LIC ने वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट को पूरी तरह गलत बताया। कंपनी ने स्पष्ट किया कि उसके सभी निवेश पूरी ईमानदारी और सावधानीपूर्वक जांच के साथ किए जाते हैं। LIC ने कहा कि रिपोर्ट में जिन दस्तावेज़ों या योजनाओं का जिक्र किया गया है, वे LIC ने कभी तैयार नहीं किए।

कंपनी ने कहा कि यह रिपोर्ट LIC की मजबूत और पारदर्शी निर्णय प्रक्रिया को नुकसान पहुंचाने, कंपनी की प्रतिष्ठा खराब करने और भारत के वित्तीय क्षेत्र की नींव को कमजोर करने के उद्देश्य से जारी की गई है।

Related Articles

Back to top button