
gmedianews24.com/कुर्नूल, आंध्र प्रदेश: शुक्रवार सुबह कुर्नूल जिले में NH-44 पर हुए भयानक बस हादसे में एक नया खुलासा हुआ है। जिस बस में आग लगने से 20 लोगों की मौत हुई, उसमें 234 स्मार्टफोन रखे हुए थे। NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, फोरेंसिक टीम का कहना है कि इन फोन की बैटरी में ब्लास्ट होने के कारण आग इतनी तेजी से भड़की कि यात्रियों को बचने का मौका नहीं मिला।
हादसे का विवरण
बस चिन्नातेकुरु गांव के पास एक बाइक के साथ टकराई। हादसे में 20 लोगों की मौत हुई, जिनमें 17 बस यात्री और एक टक्कर मारने वाला बाइक सवार शामिल हैं। 19 यात्री बस से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। बुरी तरह झुलसे घायलों को सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
ड्राइवर और क्लीनर गिरफ्तार
हादसे के बाद बस ड्राइवर मिरियाला लक्ष्मैया और क्लीनर ने पैसेंजर डोर से कूदकर भागने की कोशिश की। कुर्नूल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, हादसे की गंभीरता का उन्हें अंदाजा नहीं था।





